फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार होमगार्ड की टक्कर में मौत

Tue, 02 Jan 2024 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बाइक से ड्यूटी पर जा रहे गौरीगंज थाने में तैनात होमगार्ड को रविवार की शाम जायस कस्बे में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल होमगार्ड को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

जायस थाने के खरौली गांव निवासी जयप्रकाश (48) गौरीगंज थाने में होमगार्ड थे। रविवार देर शाम ड्यूटी करने बाइक से गौरीगंज जा रहे थे। जायस कस्बे में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वे गिरकर घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए जयप्रकाश को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने हालात गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में डॉ. पीताबर कनौजिया ने जांच के बाद जयप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। एसएचओ अमर सिंह ने मामले की सूचना परिजनों को देते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। एसओ जायस देवेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर वाहन व चालक की तलाश की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के समय जय प्रकाश ने हेलमेट लगाया था।
विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
जयप्रकाश के मौत की सूचना खरौली गांव पहुंचने के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। ग्रामीणों को भी इस अनहोनी पर विश्वास नहीं हो रहा है। बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंच शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। होमगार्ड विभाग में भी साथी गमगीन नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें