अमेठी सिटी। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए 18 जनवरी को प्रवेश परीक्षा होगी। परीक्षा का प्रवेश पत्र समिति की ओर से जारी किया जा चुका है। गौरीगंज नवोदय विद्यालय के प्राचार्य पीके सिंह ने बताया कि विद्यालय की वेबसाइट www.jnvyamunanagar.com अथवा नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकते हैं।
डाउनलोड करने में परेशानी होने पर अपने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय या विद्यालय से भी प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। बताया कि बिना प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। (संवाद)