अमेठी सिटी। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों, कोरोना काल में निराश्रित हुए बच्चों और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य श्रेणी के पात्र बच्चों के लिए शैक्षिक सत्र 2026-27 में अटल आवासीय विद्यालय, अयोध्या में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस जानकारी देते हुए सहायक श्रमायुक्त छत्रसाल बरनवाल ने बताया कि जिले में कक्षा छह में 160 सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें 80 बालक और 80 बालिकाएं शामिल हैं। कक्षा नौ में 61 सीटें निर्धारित हैं, जिनमें 31 बालक और 30 बालिकाएं शामिल हैं। आवेदन ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। भरे हुए आवेदन 31 जनवरी शाम पांच बजे तक जमा किए जा सकेंगे। (संवाद)