फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पांच माह बाद बेसिक विद्यालयों में पहुंची डेस्क-बेंच

Sun, 04 Jan 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के 33 परिषदीय विद्यालयों में डेस्क-बेंच पर बैठकर पढ़ाई करने के लिए जुलाई में शासन की ओर से 29 लाख रुपये मिले थे। जिम्मेदारों की उदासीनता व लापरवाही के कारण आधी ठंड बीत जाने के बाद 33 विद्यालयों में डेस्क-बेंच पहुंचे हैं। अब ब्लॉकवार स्तर पर गठित चार सदस्यीय टीम विद्यालयों को मिले फर्नीचर की गुणवत्ता की जांच कर रही है। इसके बाद ही इन्हें उपयोग में लाया जाएगा।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों को अवस्थापना सुविधाओं से परिपूर्ण करने के लिए ऑपरेशन कायाकल्प योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत विद्यालय में चहारदीवारी निर्माण, प्रसाधन निर्माण, कक्षा कक्षों का टाइलीकरण, हैंडवाशिंग यूनिट, पेयजल व्यवस्था समेत 14 बिंदुओं पर काम कराया जा रहा है। स्कूलों में डेस्क-बेंच पर बैठकर बच्चे पढ़ाई करें इस पर सरकार का विशेष ध्यान है। जुलाई में शासन की ओर से फर्नीचर की खरीदारी करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग को 29 लाख रुपये का बजट मिला था। जुलाई में टेंडर प्रक्रिया पूरी करते हुए आलोक कंस्ट्रक्शन को फर्नीचर आपूर्ति के लिए नामित किया गया।
पांच माह तक बच्चों के लिए डेस्क व बेंच की सप्लाई न मिल पाने के कारण बारिश और ठंड में बच्चों को जमीन पर बैठकर पढ़ाई करने को विवश होना पड़ रहा था। दिसंबर तक फर्नीचर की आपूर्ति चिह्नित विद्यालयों में ही हो सकी है। अब फर्नीचर की गुणवत्ता जांच के लिए ब्लॉकवार खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षाधिकारी, आरईएस विभाग के जेई व आईटीआई के तकनीकी अनुदेशक की टीम गठित की गई है, जो विद्यालयवार पहुंच कर फर्नीचर की गुणवत्ता की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि चयनित स्कूलों में डेस्क-बेंच पहुंच गई है। ब्लॉकवार स्तर पर गठित की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही फर्नीचर सप्लाई करने वाली फर्म को भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें