फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पैरामेडिकल संस्थानों पर प्रशासन का शिकंजा

Fri, 19 Sep 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। अमेठी इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल एंड साइंस में छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ की शिकायतों के बाद जनपद में पैरामेडिकल कोर्स के नाम पर चल रही फर्जी संस्थाओं पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। प्रशासन ने 13 संस्थानों को निगरानी सूची में रखा है। इन संस्थानों की गतिविधियों की जांच के लिए विशेष अभियान शुरू हो गया है।
विज्ञापन



जिलाधिकारी संजय चौहान के आदेश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने बृहस्पतिवार को जायस स्थित रूमा इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल, जाफरगंज स्थित अमेठी पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट और गौरीगंज स्थित गीता नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीनों संस्थान बंद पाए गए। कमेटी गठित, कार्रवाई तेज जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है, जो अपंजीकृत और अवैध संस्थानों के विरुद्ध अभियान चला रही है। जांच रिपोर्ट के बाद संस्थानों पर केस दर्ज कराते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें