फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: महिला को बंधक बनाकर गहने ले जाने का आरोप

Fri, 19 Sep 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर। उतेलवा की एक निजी कॉलोनी में रहने वाली नादिरा बेगम ने आरोप लगाया है कि बुधवार शाम बदमाश घर में घुस आए और उन्हें बंधक बनाकर कीमती गहने ले गए। इस प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन



पीड़िता का कहना है कि वह अपनी बेटियों हिरा फातिमा और नुसरत जहां के साथ रहती है। घटना के समय घर के पुरुष सदस्य बाहर थे। बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे बेटियां मौसी की लड़की के साथ दूध लेने दुकान पर गई थीं। तभी बदमाश घर में घुस आए और नादिरा बेगम को कब्जे में लेकर गहने समेट ले गए। कुछ देर बाद जब बेटियां लौटीं तो बदमाश भाग चुके थे। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की दिशा घर की ओर नहीं थी। पीछे और बगल की दीवारें ऊंची होने के कारण चढ़ने के निशान भी नहीं मिले।


पड़ोसी परिवार ने इस मामले में खुलकर कुछ बोलने से इन्कार कर दिया। थानाध्यक्ष कमरौली मुकेश पटेल ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ जांच कर रही है। अभी तक पीड़िता की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें