अमेठी। गोंडा से स्थानांतरित होकर आए अर्पित गुप्ता ने बुधवार को अपर जिलाधिकारी का पदभार संभाल लिया है। इससे पहले वह गोंडा में सिटी मजिस्ट्रेट थे। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने विभागीय कर्मियों के साथ बैठक की। उन्हाेंने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण उनकी पहली प्राथमिकता है। वहीं, उपकृषि निदेशक लाल बहादुर यादव ने भी कार्यभार संभाल लिया है।