फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दौड़ में आदेश प्रताप और पूजा ने मारी बाजी

Thu, 12 Feb 2026 09:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
कमरौली। संजय गांधी राजकीय पॉलिटेक्निक जगदीशपुर में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद व वाद-विवाद प्रतियोगिता का शुभारंभ बृहस्पतिवार को हुआ। आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता की थीम “मानवता के साथ खेलो” रखी गई है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मध्य क्षेत्र लखनऊ के संयुक्त निदेशक (प्राविधिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश) विजय पाल सिंह ने करते हुए कहा कि खेलों में जीत से अधिक सहभागिता महत्वपूर्ण है। उन्होंने आज के कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) युग में सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने की भी सलाह दी। पहले दिन दौड़ सहित अन्य प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में आदेश प्रताप सिंह व बालिका वर्ग में पूजा जायसवाल ने प्रथम स्थान रहे। शॉट पुट थ्रो प्रतियोगिता में बालक वर्ग में उत्कर्ष पाल व बालिका वर्ग में गुलिस्ता खान विजयी रहे। संस्थान प्रधानाचार्य राम रतन ने कहा कि खेल-कूद से बच्चों में मानसिक विकास और संघर्ष क्षमता का विकास होता है। ऐसे आयोजन खेल-कूद बचपन की यादें ताजा कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें