फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 264 अंक पाकर मंडल में जिले ने बनाया दूसरा स्थान

Thu, 12 Feb 2026 09:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 264 अंक पाकर जिला मंडल में दूसरे स्थान पर रहा। विभिन्न स्पर्धाओं में कुल 16 पदक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

जिला व्यायाम शिक्षक संदीप सिंह ने बताया कि कबड्डी जूनियर स्तर बालिका में शिल्वर मेडल, प्राथमिक स्तर लम्बी कूद में साहिल को गोल्ड और 50 मीटर में अशफाक अनवर हाशमी को शिल्वर मेडल मिला। 100 मीटर प्राथमिक स्तर में आयुष को ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। कबड्डी जूनियर बालक जगदीशपुर को गोल्ड मेडल मिला। रूबी पांडेय को लंबी कूद प्राथमिक स्तर में शिल्वर मेडेल और सुशील कुमार को 400 मीटर प्राथमिक स्तर में शिल्वर मेडल प्राप्त हुआ। कंपोजिट विद्यालय बलभद्रपुर जामों की प्राथमिक बालिका टीम कबड्डी को गोल्ड मेडल मिला। जामो की गौरी ने प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ में गोल्ड और 100 मीटर दौड़ में शिल्वर मेडल जीता। शिवा जामो को 200 मीटर जूनियर स्तर में गोल्ड मैडल मिला। कबड्डी प्राथमिक स्तर बालक में नेवढ़िया और भादर को गोल्ड मेडल मिला।
अमेठी की प्रतीक्षा ने 400 मीटर दौड़ में शिल्वर मेडल जीता। तिलोई की छवी शर्मा को डिस्कस थ्रो में ब्रॉन्ज़ मेडल प्राप्त हुआ। बैडमिंटन बालिका टीम को शिल्वर मैडल और बैडमिंटन बालक टीम को गोल्ड मेडल मिला। लम्बी कूद में भादर के आजाद को गोल्ड मेडल और डिस्कस थ्रो में भादर के निर्भय को गोल्ड मेडल मिला। शॉटपुट में भादर के आजाद को शिल्वर मेडल प्राप्त हुआ। इस पर बीएसए संजय तिवारी ने बधाई देते हुए खिलाड़ियों व शिक्षकों का उत्साह वर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें