फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव ने परखी योजनाओं की हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। विशेष संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत नामित नोडल अधिकारी ने शुक्रवार को जगदीशपुर के पूरबगांव में भ्रमण कर योजना के हकीकत की पड़ताल करते हुए कलेक्ट्रेट में अफसरों के साथ बैठक की। नोडल अधिकारी ने संचारी रोग अभियान के तहत गांव की साफ-सफाई, फॉगिंग व एंटीलार्वा का छिड़काव करने के साथ ही डोर-टू-डोर सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

लॉकडाउन अवधि में संचालित योजना का सत्यापन कराने के साथ ही संचारी रोग व विशेष सर्विलांस अभियान के तहत शासन की ओर नामित नोडल अधिकारी/अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा मोनिक एस गर्ग शुक्रवार को अपने तीन दिवसीय दौरे पर जिला मुख्यालय पहुंचीं। अपर मुख्य सचिव ने जगदीशपुर के पूरबगांव का भ्रमण कर शासन की ओर से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए लोगों से जानकारी ली।
इस दौरान नोडल अफसर ने पौधरोपण भी किया। गांव से निकलकर नोडल अधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत गांव में साफ-सफाई, फागिंग, एंटीलार्वा स्प्रे करवाते हुए डोर-टू-डोर सर्वे करने तथा पुष्टाहार वितरण की जांच करने का निर्देश दिया। नोडल अधिकारी ने अफसरों से भ्रमणशील रहते हुए योजना का संचालन व पात्रों को लाभान्वित करने के साथ ही प्रवासी श्रमिकों को मनरेगा योजना से रोजगार देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने योजना के संचालन में गड़बड़ी व संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी देते हुए लोगों को कोविड-19 से बचाव के प्रति जागरूक करने को कहा। इस मौक पर डीएम अरुण कुमार, सीडीओ प्रभुनाथ, सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव, एएसपी दयाराम सरोज, प्रभागीय वनाधिकारी यूपी सिंह व कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें