अमेठी। जिले के जगदीशपुर कस्बे में संचालित आईसीएसई बोर्ड के एक मात्र कॉलेज क्राइस्ट द किंग स्कूल की हंसिका गुप्ता हाईस्कूल परीक्षा में टॉप पर रहीं। शुक्रवार को घोषित परीक्षा परिणाम में स्कूल में पंजीकृत 78 बच्चों में से परीक्षा में शामिल सभी 77 बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत आने पर प्रधानाचार्य ने शिक्षकों को बधाई दी है।
आईएससी बोर्ड की ओर से शुक्रवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। बोर्ड की ओर सेे घोषित परीक्षा परिणाम में जिले में संचालित एकमात्र कॉलेज क्राइस्ट द किंग स्कूल में अध्ययनरत हंसिका गुप्ता ने 94.8 फीसदी अंक के साथ प्रथम, तो 92 प्रतिशत अंक के साथ शिवम तिवारी द्वितीय व 91.6 प्रतिशत अंक के साथ जयंत सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
इसी तरह 91.2 प्रतिशत अंक हासिल कर हार्दिक गुप्ता चौथे व 89-6 प्रतिशत अंक हासिल कर आमिष पाठक ने पांचवां स्थान हासिल किया। स्कूल के प्रधानाचार्य फादर जेम्स फ्रांसिस ने बताया कि स्कूल में शैक्षिक सत्र 2019-20 में सिर्फ हाईस्कूल की कक्षा का ही संचालन हुआ।
स्कूल में पंजीकृत 78 बच्चों में से 77 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा परिणाम में स्कूल के सभी 77 बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत है। प्रधानाचार्य ने शत-प्रतिशत रिजल्ट को शिक्षकों की मेहनत का परिणाम बताते हुए उन्हें बधाई दी है।