फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 49 वित्तविहीन स्कूलों में तैनात रहेंगे अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक

Mon, 05 Feb 2024 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में 22 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परीक्षा को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए 83 केंद्रों को चार जोन और 13 सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा, जबकि एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए जाएंगे। परीक्षा केंद्र बने 49 वित्तविहीन विद्यालयों पर राजकीय व एडेड इंटर कॉलेज के शिक्षक को अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के रूप में तैनात होंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी से शुरू होगी। जिले में 36 राजकीय, 25 वित्तपोषित सहित कुल 180 माध्यमिक और इंटर कॉलेज हैं। इनमें 83 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां 48 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे। दो पालियों में होने वाली परीक्षा को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले को चार जोन और 13 सेक्टरों में बांटा गया है। इसके अतिरिक्त सचिव के निर्देशानुसार 49 परीक्षा केंद्र बने वित्तविहीन इंटर कॉलेजों में राजकीय व एडेड कॉलेज में कार्यरत शिक्षकों को अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के रूप में तैनात किया गया है। इन्हें सचिव के निर्देशानुसार सुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने की जिम्मेदारी दी जाएगी।
डीआईओएस रीता सिंह ने बताया कि चारों एसडीएम को जोनल और 13 अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्र सामान्य श्रेणी में शामिल हैं। सभी केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात होंगे, जो दोनों पालियों में होने वाली परीक्षा पर निगरानी रखेंगे। उन्होंने बताया कि विभागीय स्तर से प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। उच्चाधिकारियों की संस्तुति के बाद सभी को जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन

10 फरवरी तक प्रवेश पत्र आने की उम्मीद
बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं का प्रवेश पत्र अभी तक परिषद की तरफ से नहीं भेजा गया है। विभाग का मानना है कि सात से 10 फरवरी के बीच प्रवेश पत्र कार्यालय को मिल जाएंगे, ताकि 15 फरवरी तक कॉलेजों में पहुंचा दिया जाए। जहां से नियमानुसार परीक्षार्थियों में वितरित किया जाएगा।

संजय चतुर्वेदी

संजय चतुर्वेदी

संजय चतुर्वेदी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें