फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कार्तिक पूर्णिमा पर चलाई जाएंगी अतिरिक्त बसें

Mon, 03 Nov 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान और दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। रायबरेली के डलमऊ में लगने वाले पारंपरिक मेले में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए चार और पांच नवंबर को अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन



हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु डलमऊ घाट पहुंचते हैं, जहां गंगा स्नान और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से बसों में भीड़ बढ़ जाती है। सीधी परिवहन सुविधा न होने के कारण यात्रियों को असुविधा होती है। इस स्थिति को ध्यान में रखकर परिवहन निगम ने इस बार विशेष इंतजाम किए हैं।


अमेठी डिपो से डलमऊ के लिए तीन विशेष बसें चलाई जाएंगी। सभी बसें अमेठी डिपो से रवाना होंगी। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बसों का संचालन भी किया जाएगा। परिवहन निगम ने चालकों और परिचालकों की ड्यूटी सूची जारी कर दी है। परिवहन विभाग का दावा है कि इस बार यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन



एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। चार और पांच नवंबर को बसें नियमित अंतराल पर चलाई जाएंगी। यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर तत्काल अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी ताकि किसी को असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें