फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधोमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। मिलावटखोरों पर कार्रवाई करने के साथ ही लोगों को शुद्ध खाद्य पदार्थ मुहैया कराने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। डीएम ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अफसरों व कर्मियों के साथ बैठक कर कार्रवाई की समीक्षा की। डीएम ने नियमित अभियान संचालित कर खाद पदार्थों के नमूनों की जांच कर फेल होने पर कार्रवाई करने तथा बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर व खाद पदार्थ की बिक्री करने पर दुकान का संचालन बंद कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम अरुण कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। डीएम ने बैठक में मिलावटी एवं नकली खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोकथाम के लिए की कार्रवाई की बिंदुवार समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मिलावटी खाद्य पदार्थों के संबंध में जन सामान्य को जागरूक करने का निर्देश दिया।
डीएम ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को अधिक से अधिक दुकानों पर छापा मारकर नमूने संकलित कर फेल होने पर कार्रवाई करने तथा ड्रग विभाग को अभियान संचालित कर नकली दवाइयों एवं बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोर के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने मिलावट को लेकर होटलों, ढाबों, रेस्टोरेंट, मेडिकल स्टोर, बेकरी, आटा चक्की, आयल मिल, दूध कलेक्शन सेंटर के साथ ही विद्यालयों में मिड-डे-मील के अधिक से अधिक नमूने संकलित कर जांच करने तथा छोटे व फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों को परेशान न करने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने दुकानदारों को पॉलीथिन का प्रयोग न करने तथा ग्राहकों को बिल देने की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने मिलावाटी खाद पदार्थों की बिक्री होने तथा बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर संचालित होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। बैठक में सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे, सीओ गौरीगंज गुरमीत सिंह, डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा, एफएसओ निर्भय नारायण सिन्हा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रोशन सिंह, सिद्धार्थ, रश्मि प्रभा समेत सभी जिम्मेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें