फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: शत्रु संपत्तियों पर कब्जा मिलने पर होगी कार्रवाई

Thu, 06 Jul 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
केंद्र से आए अ​धिकारी जांच पड़ताल करते हुए
विज्ञापन
गौरीगंज(अमेठी)। भारत सरकार के उपसचिव राजेंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को तिलोई के अकबरपुर फर्शी गांव स्थित शत्रु संपत्ति का स्थलीय निरीक्षण किया। हालांकि, यहां शत्रु संपत्ति पर कोई अतिक्रमण नहीं पाया गया।इससे पहले कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ शत्रु संपत्तियों को लेकर बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले में स्थित शत्रु संपत्तियों के बारे में समीक्षा करते हुए शत्रु संपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण ना हो पाने के निर्देश दिए। कहा अगर शत्रु संपत्तियों पर अवैध कब्जा मिला तो कार्रवाई तय है।
विज्ञापन

कहाकि शत्रु संपत्ति को लेकर यदि किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है, तो उसका तत्काल निस्तारण कराया जाए। उप सचिव ने शत्रु संपत्तियों पर भारत सरकार का बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंनेस्पष्ट कहाकि शत्रु संपत्ति भारत सरकार के अधीन है। इस पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण किसी भी दशा में ना होने पाए। अधिकारियों को समय-समय पर शत्रु संपत्तियों का स्थलीय निरीक्षण करते रहने के भी निर्देश दिए। बैठक में एडीएम अर्पित गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें