अमेठी सिटी। जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता खराब होने और लापरवाही उजागर होने पर संबंधित कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कार्यदायी संस्था मानक के अनुरूप नियत समय पर निर्माण कार्य पूरा करते हुए भवन विभाग को हस्तांतरित करें। यह बात मंगलवार को डीएम निशा अनंत ने कलेक्ट्रेट में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में कही।
कहा कि जिन कार्यदायी संस्था को निर्माण के लिए राशि प्राप्त हो गई है, उन परियोजनाओं का कार्य नियत समय के भीतर पूरा कराएं। डीएम ने संबंधित अफसरों से निर्माणाधीन परियोजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी करते हुए उनकी समस्या भी जानी। कहा कि जो परियोजनाएं पूर्ण हो गई हैं उनको संबंधित विभाग को हैंडओवर कर दिया जाय।