फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सीडीपीओ व एडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। राज्य पोषण मिशन कार्यक्रम के तहत ड्राई राशन वितरित नहीं होने पर सीडीपीओ व एडीओ आईएसबी तिलोई, अमेठी व जामो को सीडीओ ने प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं व कुपोषित बच्चों की नियमित रूप से निगरानी करने करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं व कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए संचालित योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के लिए सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने गुरुवार को अपने कार्यालय में डीपीओ, सीडीपीओ व एडीओ आईएसबी के साथ बैठक की।
लक्ष्य के अनुसार लाभार्थियों को ड्राई राशन वितरित नहीं होने पर सीडीओ ने जिम्मेदारों को फटकार लगाई। योजनाओं में खराब प्रगति पर सीडीपीओ व एडीओ आईएसबी अमेठी, जामो व तिलोई को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। सीडीपीओ ने गर्भवती महिला व कुपोषित बच्चों की नियमित निगरानी व स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ड्राई राशन वितरित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें