फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मान्यता संचालित 16 इंटर कॉलेजों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर/बाजार शुकुल (अमेठी)। बिना मान्यता स्कूलों के संचालन की लगातार मिल रही शिकायत के बाद मुसाफिरखाना तहसील में स्कूलों की जांच हुई। जांच में 16 स्कूल बिना मान्यता संचालित पाए गए। इसके बाद नोडल अधिकारी ने प्रबंधकों को स्कूल बंद करने का निर्देश देते हुए विभाग को पत्र भेजकर कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पोर्टल पर बिना मान्यता संचालित स्कूलों की शिकायत पर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अख्तियार किया है। शिकायत के बाद मुसाफिरखाना तहसील के नोडल अधिकारी वीपी दुबे ने तहसील क्षेत्र में कक्षा नौ से बारह तक संचालित 16 विद्यालयों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जगदीशपुर क्षेत्र में आठ, शुकुल बाजार क्षेत्र में छह और मुसाफिरखाना क्षेत्र में दो विद्यालय बिना मान्यता संचालित मिले। बिना मान्यता संचालित स्कूलों के प्रबंधक/प्रधानाचार्य को नोटिस जारी कर स्कूल का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, नोडल अधिकारी ने अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट डीआईओएस कार्यालय भेजते हुए कार्रवाई किए जाने की संस्तुति की है। प्रभारी डीआईओएस आशुतोष मिश्र ने बताया कि अभी नोडल अधिकारी की जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। जांच रिपोर्ट के बाद बिना मान्यता संचालित स्कूलों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें