फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल्ट्री व्यवसाय पर पड़ा बर्डफ्लू का सीधा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। पिछले दिनों क्षेत्र में मृत पाए गए पक्षियों में बर्डफ्लू की आशंका से पोल्ट्री व्यवसाय पर सीधा असर पड़ा है। नॉनवेज के शौकीन चिकन के साथ-साथ अंडे भी खाने से परहेज कर रहे हैं। हालात यह है कि इंटिग्रेशन का काम करने वाले व्यवसाइयों को मुर्गे के दामों पर आने वाली तैयारी लागत से कम दामों पर ब्रिकी के लिए उन्हें खरीददार ढूंढ़ना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पोल्ट्री व्यवसाइयों का मानना है की बर्डफ्लू को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों के कारण 65 से 70 रुपये की लागत में सवा से डेढ़ किलो ग्राम का तैयार होने वाला मुर्गा अब 100 से 130 रुपये प्रति किलो के हिसाब से थोक में बिक रहा था। उसी की बिक्री के लिए अब 65 रुपये किलो के हिसाब से थोक बिक्रेता ढूंढ़ना पड़ रहा है।
अंडे के दामों में भी गिरावट आई है। जगदीशपुर के फुटकर अंडा व्यवसायी सब्बीर बताते हैं कि आठ से 10 रुपये तक में बिकने वाला अंडा अब पांच रुपये में बिक रहा है। 190 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिकने वाला फुटकर तैयार चिकन अब 140 रुपये में बिक रहा है। कहा कि अभी तो बर्डफ्लू की आशंका ही है, यदि सही साबित हुआ तो अंडे और मुर्गियों के भाव और गिरेंगे जिसका सीधा असर किसानों पर भी पड़ेगा। यदि ऐसी स्थिति में पोल्ट्री बाजार खत्म होता है तो प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हो जाएंगे।
विज्ञापन

बताते चलें कि किसानों पर असर इस लिए पड़ेगा क्योंकि मक्का और सोयाबीन खली की 50 प्रतिशत से ज्यादा खपत पोल्ट्री फार्म पर दाने के रूप में होती है। लॉकडाउन के दौरान भी कोरोना के कारण पोल्ट्री बाजार ध्वस्त हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें