फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत के पांच कार्यों में मिली अनियमितता

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिला पंचायत की ओर से कराए जा रहे निर्माणकार्यों में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर डीएम ने समिति गठित करके जांच कराई थी। समिति की रिपोर्ट में पांच निर्माणकार्यों में पुष्टि होने पर डीएम ने अपर मुख्य अधिकारी समेत चार अधिकारियों से जवाब मांगा है। डीएम ने इन पांचों कार्यों का टेंडर निरस्त कर दोबारा निविदा मांगी है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष का पद समाप्त होने के बाद डीएम ने 14 जनवरी को प्रशासक का दायित्व संभाला था। कार्यभार ग्रहण करने के बाद डीएम ने कार्यालय में मौजूद निर्माणकार्य की पत्रावली देखी तो कई अनियमितताएं सामने आई। डीएम ने इसकी जांच के लिए एडीएम (न्यायिक) सुधीर रुगंटा की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय समिति का गठन कर दिया। जांच टीम को जिला पंचायत की ओर से 40 पत्रावलियां उपलब्ध कराई गई। जिनका सत्यापन करने के बाद छह अभियंताओं की टीम ने कार्यों का भौतिक सत्यापन, अनुबंध विलेख एवं निविदा पत्रावलियों का परीक्षण किया। जांच टीम ने जामों ब्लॉक के बरेहटी व हेरुआ से रामपुर चौधरी तक लेपन कार्य, मुसाफिरखाना ब्लॉक में रुदौली में लेपन कार्य तथा रंजीतपुर गांव में नाली निर्माण व गौरीगंज में अन्नीबैजल-अर्जुनपुर मार्ग पर लेपन कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया।
जांच टीम को निविदा से लेकर कार्यों तक में अनियमितताएं मिलीं। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने पांचों कार्यों की निविदा निरस्त करते हुए दोबारा टेंडर कराकर नियमानुसार कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। इतना ही नहीं निर्माण कार्य में अनियमितता की पुष्टि के बाद डीएम ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता व जेई से जवाब मांगा है। डीएम ने सीडीओ को अफसरों के स्पष्टीकरण का परीक्षण कर नियमानुसार विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें