फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: गांव के अंदर कार धीरे चलाने को कहा... तो आरोपियों ने घर में बोल दिया धावा; मारी गोली, हालत नाजुक

Wed, 02 Apr 2025 01:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी में एक युवक ने गांव के अंदर कार धीरे चलाने को कहा तो आरोपियों ने उसके घर पर धावा बोल दिया। पहले उसे पीटा, फिर गोली मार दी। इससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन
जानकारी देते सीओ अतुल सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमेठी में मंगलवार देर रात घर के सामने बैठे युवक को गांव के ही पांच लोगों ने पीटा। मामला बढ़ा तो तमंचे से फायरिंग झोंक दी। गोली पीड़ित युवक को लग गई। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके की तरफ दौड़े, तब तक आरोपी भाग निकले। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के इटरौर गांव की है। गांव निवासी मुमताज ने बताया कि उनका भाई इरफान रात करीब 9.30 बजे घर के दरवाजे पर बैठा था। इसी समय सादाब तेज गति से घर के सामने से कार लेकर गुजरा। इससे धूल उड़ रही थी। इरफान ने सादाब को कार धीरे चलाने को कहा। इससे सादाब का पारा चढ़ गया। उसने अपने परिजन मोजीद, दिलदार, कामरान, एजाज और शमीम को बुलाकर घर पर चढ़ाई कर दी। 

यह भी पढ़ेंः- Waqf Bill News: लोकसभा में हुआ पेश; यूपी में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, अखिलेश बोले- हमें मंजूर नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने लाठी-डंडों से लैश होकर घर में धावा बोल दिया। इरफान को जमकर पीटा। मारपीट के बीच उन लोगों ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली इरफान के गले में लग गई। वह खून से लथपथ होकर गिर गया। गांव के लोग मौके की तरफ दौड़े। इससे पहले ही आरोपी भाग निकले।  

दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

ग्रामीणों की मदद से खून से लथपथ इरफान को ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए केजीएमसी लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। सीओ अतुल सिंह ने बताया कि मामले में पांच आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। शमीम और एजाज को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। अन्य लोगों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें