फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: निर्दोष पति को जेल भेजने का आरोप

Tue, 10 Jun 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। रामगंज के शिवपुर मवैया गांव में एक सप्ताह पूर्व हुई प्रिया बनवासी की हत्या के मामले में जेल भेजे गए शशि वर्मा को उसकी पत्नी सीमा ने निर्दोष बताया है। सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंची महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके पति दिल्ली में काम करते हैं। वह शादी समारोह में शामिल होने गांव आए थे और इसी बीच वारदात हो गई।
विज्ञापन




सीमा का कहना है कि दो जून को प्रिया बनवासी (24) की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की गई थी। प्रिया के पिता गोविंद ने पति ऋषि वर्मा और गांव के सचिन वर्मा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बावजूद पुलिस ने सचिन की जगह उसके पति शशि को जेल भेज दिया। सीमा का कहना है कि न उनके पति का नाम एफआईआर में दर्ज है और न ही उनका इस घटना से कोई लेना-देना है।



घटना के समय शशि गांव के अन्य लोगों के साथ बकरी चरा रहे थे। प्रिया और ऋषि का प्रेम विवाह हुआ था, जिसके बाद उनसे परिवार का कोई संपर्क नहीं था। सीमा ने मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो और उसके पति को जल्द रिहा किया जाए। इस पर एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें