फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Sun, 13 Jul 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। भेटुआ के टिकरी गांव में जमीन के विवाद में बुजुर्ग महिला सहित तीन लोगों पर जानलेवा हमला करने वाले युवक को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात गांव निवासी शेर बहादुर सिंह, उनकी पत्नी राजपति सिंह और पोते विष्णु प्रताप सिंह पर चापड़ से हमला किया गया था। वारदात के बाद आरोपी अनुरुद्ध सिंह मौके से भाग निकला था। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि विष्णु प्रताप उसे आए दिन अपमानित करता था। इसी रंजिश में उसने विष्णु प्रताप, उसके नाना और नानी पर हमला किया था। उसकी निशानदेही पर गांव के बाहर बिजली के खंभे के पास छिपाया गया चापड़ बरामद कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। घटना की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें