फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पत्नी की हत्या के आरोपी को भेजा जेल

Thu, 20 Feb 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जायस कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात संदिग्ध हालात में विवाहिता की जलकर हुई मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी बीएसएफ जवान पति को जेल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के इंदौर मालवालिम गोटू की चाल निवासी नाथूलाल की पुत्री शिवानी बलवंत का विवाह जायस कोतवाली क्षेत्र के लालगंज मोहना गांव निवासी बीएसएफ जवान सर्वजीत के साथ हुआ था। सर्वजीत गाजीपुर के नंद बाबा गंज निवासी हैं जो जायस में मकान बनाकर परिवार के साथ रहते थे।

रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में शिवानी की जलकर मौत हो गई। पिता नाथूलाल ने दहेज की मांग को लेकर बेटी को जलाकर मारने का आरोप लगाया था। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी पति को जायस कस्बा स्थित कंचाना मोड़ से हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुटी थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें