फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: छात्राओं से उगाही में जुटा फर्जीवाड़े का आरोपी

Sun, 21 Sep 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अमेठी इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंस में डिग्री दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले छह आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। उन्हीं में से एक आरोपी रेहान लगातार छात्राओं को फोन कर भ्रमित कर रहा है। इतना ही नहीं जौनपुर का एक संस्थान भी छात्राओं से ठगी करने की कोशिश में जुटा है।
विज्ञापन




सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में रेहान एएनएम प्रथम वर्ष की छात्राओं को संस्थान को वैध बताते हुए दो-चार दिन में पढ़ाई शुरू करने का दावा कर रहा है। इसके साथ ही नए प्रवेश का लालच देकर और लोगों से संपर्क साध रहा है। वहीं, अंतिम वर्ष की छात्राओं से 40 हजार रुपये अतिरिक्त लेकर फरवरी में परीक्षा दिलाने का वादा कर रहा है। एक पीड़िता ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। रेहान के खिलाफ केस दर्ज होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।


इसी बीच जौनपुर के मां पन्ना धाय इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस का नाम भी उभरकर सामने आया है। छात्राओं के मुताबिक संस्था से जुड़े एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क कर 40 हजार रुपये लेकर परीक्षा दिलाने का प्रस्ताव रखा है। वर्ष 2024 में अमेठी इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंस की ओर से आठ छात्राओं का पंजीकरण इस संस्था में कराया गया था।
विज्ञापन



पहले वर्ष एक लाख रुपये लेकर परीक्षा कराई गई थी, लेकिन दूसरे वर्ष फिर उतनी ही राशि जमा कराने के बावजूद एडमिशन ही नहीं हुआ। छात्रा प्रिंशू तिवारी ने बताया कि जौनपुर की संस्था अब और पैसे मांग रही है। उनका कहना है कि संस्थान से जुड़े लोग फीस लौटाने की जगह और धन ऐंठने की कोशिश में लगे हैं।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह ने बताया कि मामले में छह आरोपियों की तलाश की जा रही है। रेहान की ओर से छात्राओं से बातचीत करने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें