फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सिर्फ कोर्स नहीं, फर्जी डिग्री के नाम पर वसूले लाखों रुपये

Sun, 21 Sep 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। अमेठी इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंस में सिर्फ कोर्स नहीं, बल्कि फर्जी डिग्री के नाम पर भी लाखों रुपये वसूले गए। शुक्रवार को छापे के बाद ये बात सामने आई है। अब जांच टीम की निगाहें इसी संस्थान पर टिक गई हैं।
विज्ञापन



सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने कहा कि इस प्रकरण ने पैरामेडिकल शिक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गहरी चोट पहुंचाई है। अब तक की जांच में सामने आया है कि संस्थान न केवल फर्जी दाखिले करता रहा है, बल्कि फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर छात्र-छात्राओं को गुमराह भी किया है। उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश में केवल यूपी स्टेट मेडिकल फैकल्टी से जारी डिप्लोमा ही मान्य हैं। अन्य किसी नाम से तैयार किए गए मार्कशीट या डिग्री पूरी तरह अवैध हैं।



एसडीएम आशीष सिंह ने बताया कि छापे के दौरान कई अहम दस्तावेज मिले हैं, जिनसे पूरे नेटवर्क की असलियत उजागर की जा सकेगी। पुलिस और प्रशासन मिलकर उन लोगों पर शिकंजा कस रहा है, जो छात्रों से मोटी रकम लेकर उन्हें नकली डिग्री थमा देते हैं। सीओ मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि किसी भी हाल में इस पूरे रैकेट का भंडाफोड़ कर दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें