फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: लाइब्रेरी संचालन के लिए एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

Sat, 12 Apr 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 मुसाफिरखाना ​स्थित राजकीय महाविद्यालय में प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता। संगठन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से राजकीय महाविद्यालय मुसाफिरखाना स्थित बंद चल रही लाइब्रेरी को संचालित कराए जाने को लेकर प्रदर्शन किया। एबीवीपी के जिला संगठन मंत्री युवराज ने कहा कि विद्यार्थी के जीवन में किताबों का महत्व है।
विज्ञापन



महाविद्यालय में लाइब्रेरी बंद होने से विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बाहर से किताबें खरीदनी पड़ रही हैं। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। पुस्तकालय में विद्यार्थियों को शांत, एकाग्र, चर्चा और आत्मचिंतन का वातावरण मिलता है। जिससे उनके बौद्धिक स्तर का व्यापक विकास होता है।





,कहा कि महाविद्यालय में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एबीवीपी का आंदोलन जारी है। जब-तक विद्यार्थियों के लिए लाइब्रेरी की सुविधा नहीं मिल जाती, तब तक छात्रों के हित में प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान जिला संयोजक शैलेंद्र यादव, आदित्य, सुबोध, देवांश, हरेंद्र, विशाल, श्लोक, सुरजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें