फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: प्रतिबंधित मांस तस्करी के चार आरोपी गिरफ्तार

Sat, 12 Apr 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मोहनगंज क्षेत्र के बहुआ गांव के रहने वाले फुरकान, ममदूह जैदी व बिलकिश बानो और गुरुसरन को नैय्या स्थित झाड़ियों के पास शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मौके पर एक मवेशी संग वध में प्रयुक्त होने वाले उपकरण भी बरामद हुए।
विज्ञापन


मोहनगंज इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि बहुआ के नैय्या नामक स्थान के पास झाड़ियों के पीछे कुछ लोगों के वध प्रतिबंधित मवेशी के पैर व मुंह बांधे हुए मौजूद होने की सूचना मिली। इसके बाद घेराबंदी की गई। मौके पर फुरकान, ममदूह जैदी व बिलकिश बानो और गुरुसरन को गिरफ्तार कर लिया।


बताया कि मौके से मवेशी सहित लकड़ी का ठीहा, तीन चापड़, चार चाकू, चार झोला सफेद बोरी वाले, 50 काली पन्नी बरामद हुई। बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने प्रतिबंधित मांस तस्करी करने की बात स्वीकार की। इसके बाद इनके खिलाफ केस दर्ज कर चालान कोर्ट भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें