शाहगढ़ (अमेठी)। मिशन प्रबोधन के तहत आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने जमकर पसीना बहाया। गोलाफेंक में अभिषेक तो बैडमिंटन प्रतियोगिता में शहजादी प्रथम रहीं। प्रतियोगिता के समापन पर प्रधानाचार्य ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
राजकीय हाईस्कूल हरिहरपुर में खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दमखम दिखया। गोलाफेंक प्रतियोगिता में सौरभ द्वितीय और अमन तीसरे स्थान पर रहे। इसके बाद कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कक्षा नौ की छात्रा प्रियांशु प्रथम और विवेक दूसरे स्थान पर रहे।
शतरंज प्रतियोगिता में कक्षा 10 के अभिषेक प्रथम, लवकुश द्वितीय स्थान पर रहे। बैडमिंटन प्रतियोगिता में में कक्षा नौ की सोनाक्षी द्वितीय व आयुषी को तृतीय स्थान मिला। इस मौके पर प्रधानाध्यापक रामकुमार यादव, अशोक कुमार कश्यप, अशोक तिवारी, एनके सिंह, बजरंगी, पवन दुबे, पूर्व प्रधान कामता प्रसाद सिंह मौजूद रहे।