अमेठी सिटी। ऊर्जा निगम में स्थानांतरण के बाद अभिषेक कुमार को गौरीगंज विद्युत वितरण खंड का अधिशासी अभियंता बनाया गया है। अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण का लखनऊ तबादला हो गया है। इसके चलते अधीक्षण अभियंता का प्रभार रोहित सिंह को दिया गया है।