फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 244 नए शिक्षकों ने संभाली जिम्मेदारी

Tue, 02 Jul 2024 03:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। वर्ष 2018 में 12,460 शिक्षकों की भर्ती के तहत जिले के चयनित 244 नए शिक्षकों ने सभी ब्लॉकों से संबंधित बीआरसी पर पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया। सोमवार को बीईओ ने चयनित शिक्षकों की तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कराने की प्रक्रिया संपन्न कराई। शिक्षकों की परिषदीय स्कूलों में तैनाती होने के बाद अध्यापकों की कमी दूर होगी।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग में वर्ष 2018 में 12,460 शिक्षकों की भर्ती में जिले के चयनित 244 शिक्षकों को लंबे इंतजार के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 25 जनवरी को नियुक्ति पत्र मिला था लेकिन स्कूल आवंटन व तैनाती पर रोक लगी थी। मामले का निस्तारण होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने छह माह बाद स्कूलों में तैनाती का आदेश दिया।

शासन की ओर से ऑनलाइन स्कूल चयन होने के बाद सोमवार को संबंधित चयनित ब्लॉक के विद्यालय में 244 नए शिक्षकों ने कार्यभार संभाल लिया। अमेठी ब्लाॅक क्षेत्र स्थित परिषदीय विद्यालयों में नियुक्त सहायक अध्यापकों को संबंधित विद्यालयों में कार्यभार खंड शिक्षा अधिकारी हरिओम तिवारी ने कराया।
विज्ञापन


अमेठी ब्लॉक क्षेत्र के 18 विद्यालयों में 18 नए शिक्षकों की तैनाती हुई। वही संग्रामपुर बीआरसी पर खंड शिक्षा अधिकारी शशांक मिश्रा ने 17 विद्यालयों में चयनित नए शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण कराया। इसी तरह सभी ब्लॉकों में संबंधित बीआरसी पर परिषदीय विद्यालयों में नियुक्त सहायक अध्यापकों की तैनाती कराई गई। इन शिक्षकों की तैनाती के बाद संबंधित परिषदीय विद्यालयों में जहां शिक्षकों की कमी दूर हुई वहीं शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार भी आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें