फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आईआईटी एक्सपोजर विजिट में हिस्सा लेंगे अभिषेक और दिव्या

Tue, 24 Mar 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
भादर ब्लॉक के  नारायनपुर प्राथमिक विद्यालय में मॉडल के साथ छात्रा दिव्या। स्रोत: ​शिक्षक 
विज्ञापन
अमेठी सिटी। परिषदीय स्कूलों के दो बच्चे अभिषेक और दिव्या आईआईटी एक्सपोजर विजिट में शामिल होने गुजरात जाएंगे। उनकी बस सोमवार को अयोध्या से दिल्ली के लिए रवाना हुई। वहीं से दोनों प्रतिभागी मंगलवार को हवाई यात्रा कर गुजरात के गांधीनगर जाएंगे।
विज्ञापन



ग्रामीण परिवेश में पले बढ़े दोनों बच्चों ने अपनी प्रतिभा के दम पर ही इस मुकाम को प्राप्त किया है। बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि एक्सपोजर विजिट में शामिल होने के लिए मंडल के सभी जिलों से दो-दो बच्चे चयनित किए गए हैं। सभी को अयोध्या से दिल्ली तक बस से भेजा गया है। वहां से मंगलवार को बच्चे फ्लाइट से गांधीनगर (गुजरात) जाएंगे।


भेंटुआ ब्लॉक के शिवगंज गांव निवासी अभिषेक शर्मा कंपोजिट विद्यालय पश्चिम दुआरा में कक्षा सात में पढ़ रहे हैं। दिसंबर में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान प्रदर्शनी व मॉडल प्रतियोगिता आयोजित हुई थी, जिसमें अभिषेक ने पराली, सीमेंट, मिट्टी आदि का प्रयोग कर ईंट और पिलर का मॉडल तैयार किया, जो वाटरप्रूफ और फायर प्रूफ व हल्का है। इसे स्कूल, ब्लॉक व जिला स्तरीय प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन



उनका यह मॉडल जिले का सर्वश्रेष्ठ मॉडल चयनित हुआ। अभिषेक ने बताया कि पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। इस मॉडल को विकसित करने में विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामकुमार सिंह और विज्ञान शिक्षक पवन पांडेय ने काफी सहयोग दिया। अभिषेक का सपना भविष्य में आईएएस बनने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें