फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वॉलीबॉल में वसी हैदर स्कूल ने मारी बाजी

Sun, 22 Dec 2024 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को एमिटी उड़ान 2024-25 का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जिले के आठ विद्यालयों से आए बच्चों ने प्रतिभाग किया। वसी हैदर (डब्लूएच) स्कूल मुसाफिरखाना और इंडोरामा पब्लिक स्कूल जगदीशपुर के बच्चों ने संयुक्त रूप से ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन




प्रतियोगिता में वाॅलीबाॅल का पहला सेमीफाइनल मैच बनयान ट्री स्कूल जाफरगंज जगदीशपुर और आरएस पब्लिक स्कूल जामो के बीच खेला गया। मैच में बनयान ट्री स्कूल ने जीत दर्ज कर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच डब्ल्यूएच मुसाफिरखाना और एमिटी इंटरनेशनल स्कूल जगदीशपुर के बीच खेला गया। इसमें डब्ल्यूएच मुसाफिरखाना ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता का फाइनल मैच डब्ल्यूएच और बनयान ट्री स्कूल के बीच खेला गया। तीन सेट में पहला मैच बनयान ट्री स्कूल ने जीता। उसके बाद डब्लूएच ने दूसरा और तीसरा सेट लगातार जीत कर फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया।


इंडोरामा पब्लिक स्कूल के बच्चे समूह नृत्य, सिम्पोसीयम में प्रथम स्थान पर रहे। संस्कृत श्लोक गायन में सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल को प्रथम स्थान मिला, हिंदी नुक्कड़ नाटक में आरएस पब्लिक स्कूल जामो को पहला स्थान प्राप्त हुआ। डब्ल्यूएच पब्लिक स्कूल मुसाफिरखाना के बच्चों ने समूह गान, डिजिटल स्टोरी और वाॅलीबाॅल में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन




पोस्टर प्रतियोगिता में बनयान ट्री स्कूल की जहरा कमर प्रथम, सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल की श्रुति तिवारी द्वितीय स्थान पर रहीं। विजेता बच्चों को मेडल व प्रमाणपत्र दिए गए। चैंपियन ट्रॉफी संयुक्त रूप से इंडोरामा पब्लिक स्कूल और डब्ल्यूएच स्कूल ने जीती। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य पूर्णिमा घोषाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें