फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बैडमिंटन में अभिनव व अक्षत ने मारी बाजी

Thu, 29 Aug 2024 03:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
प्रतियोगिता में बैडमिंटन खेलते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अमेठी स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में चल रहे खेल सप्ताह के तहत बुधवार को बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में अंडर 18 व अंडर 19 के ऊपर आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ एडीएम न्यायिक दिनेश कुमार मिश्र ने किया। प्रतियोगिता में अंडर 18 आयु वर्ग में 10 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में अभिनव व अक्षत बाजपेयी की टीम विजेता रही। वहीं आशू व आदर्श की टीम उपविजेता रही। 19 वर्ष आयु वर्ग के ऊपर के खिलाड़ियों की 16 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता देर शाम तक जारी रही।
विज्ञापन

इस मौके पर उप खेल अधिकारी मो. मुशर्रफ खा सहित काफी संख्या में खिलाड़ी व दर्शक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें