फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सबसे तेज दौड़ा अब्दुल्लाह खां का घोड़ा

Mon, 16 Feb 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
.जगदीशपुर के भागीरथपुरम की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में रेस लगाते घोड़े।-संवाद
विज्ञापन
जगदीशपुर। भागीरथपुरम मैदान रविवार शाम घोड़ों की टाॅपों से गूंज उठा। दौड़ का बिगुल बजते ही मैदान में रफ्तार की ऐसी जंग छिड़ी कि दर्शक रोमांच से भर उठे। लखनऊ, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, जौनपुर सहित 24 स्थानों से आए घुड़सवारों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
विज्ञापन



सेमीफाइनल मुकाबले में प्रतापगढ़ के वरुण सिंह, कोहड़ौर के मोहम्मद असलम, महेश्वरगंज के रामशंकर यादव और नंदौली के प्रेमनाथ प्रजापति के घोड़ों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। अंत में वरुण सिंह के घोड़े ने बाजी मारते हुए पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि मोहम्मद असलम का घोड़ा दूसरे स्थान पर रहा। फाइनल राउंड में सात घोड़ों ने दौड़ लगाई।


शुरुआत से ही घोड़े सरपट दौड़े, लेकिन अंतिम चरण में लखनऊ के अब्दुल्लाह खां का पठान घोड़ा सब पर भारी पड़ा। तेज रफ्तार और संतुलित दौड़ के दम पर पठान ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन




दूसरे स्थान पर प्रतापगढ़ के खलील सेठ का जुल्फेकार जबकि तीसरे स्थान पर जगदीशपुर के मंगरौरा निवासी अदनान प्रधान का बाबर घोड़ा रहा। आयोजक शिव नरेश उपाध्याय ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण खेल संस्कृति को बढ़ावा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें