फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चढ़ावा चोरी के विरोध में आप का प्रदर्शन

Mon, 22 Jun 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर गौरीगंज में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक भीख मांगकर 420 रुपये एकत्र किए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
विज्ञापन



जिला अध्यक्ष अनुराग शुक्ल के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। अनुराग शुक्ल ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे में दानराशि चोरी के मामले ने लोगों को आहत किया है।


विरोध दर्ज कराने के लिए कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक भीख मांगी और 420 रुपये एकत्र हुए। यह राशि चेक के माध्यम से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के नाम भेजी जाएगी। प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष डॉ. मलखान सिंह, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पूजा वर्मा, कमलेश यादव, दीपक शुक्ला, अशोक कुमार सेन, रमेश यादव, खिलाड़ी चौधरी, अखिलेश कुमार, रामराज, राजेश प्रधान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें