फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कुर्सी दौड़ में आकांक्षा सबसे आगे

Wed, 20 Aug 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सोनारीकला में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं। स
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सोनारीकला में मंगलवार को स्कूल खेल योजना के तहत आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। खो-खो में सुहानी की टीम अव्वल रही। कुर्सी दौड़ में आकांक्षा ने बाजी मारी।
विज्ञापन



खो-खो प्रतियोगिता में सुहानी, संध्या, महक बानो, सोनाक्षी और तनु की टीम ने तालमेल दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने शुरू से ही खेल पर पकड़ बनाए रखी और फाइनल में रोमांचक अंदाज में जीत हासिल की।


कुर्सी दौड़ में सना बानो ने दूसरा, दीपा ने तीसरा स्थान पाया। प्रधानाचार्य रत्नेश सिंह ने विजेता छात्राओं को प्रोत्साहित किया और कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का संचार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें