फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पोस्ट ऑफिस में एक साल से आधार मशीन खराब

Sun, 04 May 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। विकासखंड के ग्रामीणों को आधार कार्ड से जुड़ी सेवाओं के अभाव में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पोस्ट ऑफिस में आधार मशीन पिछले एक साल से खराब पड़ी है, जिससे आधार कार्ड अपडेट और नए कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी तरह से ठप है।
विज्ञापन



क्षेत्र की 54 ग्राम पंचायतों के हजारों राशन कार्ड धारकों के परिवार के सदस्यों की ई-केवाईसी अनिवार्य है। लेकिन आधार कार्ड अपडेट न होने के कारण कोटेदारों को भी समस्या हो रही है। इससे बड़ी संख्या में ग्रामीण राशन से वंचित होने की कगार पर हैं। प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना के सर्वे में भी आधार कार्ड अपडेट न होने के कारण पात्र लोग सूची में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। इससे गरीब और जरूरतमंद लोग सरकारी योजनाओं से वंचित हो रहे हैं।



बाजारशुकुल पोस्ट ऑफिस के पोस्ट मास्टर राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आधार कार्ड बनाने की मशीन एक साल से खराब है और उसे मरम्मत के लिए जिला कार्यालय भेजा गया है। साथ ही आधार सेवाएं देने के लिए कोई ऑपरेटर भी नहीं है। बीडीओ अंजली सरोज ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायतें मिली हैं और इस समस्या को उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दिया गया है। जल्द ही आधार केंद्र की सुविधा बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें