फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सड़क हादसे में युवक की मौत

Sun, 26 Apr 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
भेंटुआ/मुंशीगंज। संडिला गांव निवासी अखिलेश शर्मा (30) की रामपुर में हाईवे पर हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। बृहस्पतिवार को हुई दुर्घटना के बाद इलाज के दौरान शुक्रवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। शनिवार सुबह शव गांव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन



परिजनों के अनुसार अखिलेश शर्मा हिमाचल प्रदेश की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। वह अपने मित्र प्रदीप शर्मा के साथ कानपुर परीक्षा देने जा रहे थे। बृहस्पतिवार को रामपुर जिले में हाईवे पर उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।


उपचार के दौरान अखिलेश की हालत लगातार बिगड़ती गई और शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। प्रदीप का इलाज जारी है। शनिवार सुबह शव गांव पहुंचा तो परिजन बिलख पड़े। घर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। हर किसी की आंखें नम दिखीं।
विज्ञापन



अखिलेश शर्मा की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां गीता देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। पत्नी मुस्कान सदमे में है, आंखों से आंसू थम नहीं रहे। दोनों का विवाह 18 अप्रैल 2025 को हुआ था। एक वर्ष के भीतर ही यह हादसा परिवार पर भारी पड़ गया। पिता राम शत्रुघ्न शोक में डूबे हैं। बड़े भाई रामजी शर्मा गमगीन बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें