फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बाइक से जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Sat, 29 Mar 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
इन्हौना (अमेठी)। शिवरतनगंज के उसरहा गांव निवासी राजनारायण यादव उर्फ राजू (45) शुक्रवार सुबह बाइक से लखनऊ स्थित निजी विश्वविद्यालय में ड्यूटी करने जा रहे थे। रास्ते में हुए सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन



जगजीवन के मुताबिक उनके बड़े भाई राजनारायण बृहस्पतिवार को गांव में आयोजित तेरहवीं में शामिल होने आए थे। शुक्रवार सुबह राजनारायण बाइक से ड्यूटी के लिए निकले थे। लखनऊ जाते समय रास्ते में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर गोसाईगंज के पास छह बजे अज्ञात वाहन की चपेट में राजनारायण की बाइक आ गई।


हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने घायल राजनारायण को अस्पताल पहुंचाते हुए मामले की जानकारी फोन से दी। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद परिजन लखनऊ के लिए रवाना हो चुके हैं। देर शाम तक शव गांव आने की उम्मीद है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें