फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: घर में अचेत मिले युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Sun, 27 Jul 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 अमेठी के गिरधरशाह गांव में गमगीन मृतक दयाशंकर यादव के परिजन।
विज्ञापन
अमेठी। गिरधरशाह गांव में शनिवार सुबह दयाशंकर यादव (39) अपने घर के बरामदे में संदिग्ध हालात में अचेत मिले। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार वह शुक्रवार रात खाना खाने के बाद बरामदे में सोने चले गए थे। सुबह चार बजे वह शौच के लिए उठे, फिर वापस आकर सो गए। शनिवार सुबह जब काफी देर तक वह नहीं उठे तो परिजन उन्हें जगाने पहुंचे। उन्हें अचेत देखकर परिवारवालों के होश उड़ गए। परिजन तुरंत उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
दयाशंकर यादव अपने भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। घर में पत्नी सीमा (37), बेटियां मानवी (11), चंचल (9) और बेटा वंश (7) हैं। दयाशंकर के निधन से परिवार का पालन-पोषण करने वाला एकमात्र सहारा भी छिन गया है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। गौरीगंज कोतवाली के इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि परिजनों की मांग पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इंस्पेक्टर अमेठी रवि कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से किसी पर संदेह नहीं जताया गया है। हर बिंदु की जांच की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें