फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

Wed, 18 Jun 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ट्रेन की चपेट में आकर लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर सोमवार रात एक युवक की मौत हो गई। रेल चालक की सूचना पर रेलवे व सिविल पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन



मृतक की पहचान पीपरपुर के घोरहा निवासी श्रीराम यादव के पुत्र सुरेश यादव (18) के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार सुरेश चार दिन पहले ननिहाल संग्रामपुर क्षेत्र के रानीपुर निवासी कल्लू यादव के घर गया था। मृतक के मामा कल्लू के मुताबिक सोमवार शाम वह बाजार जाने के लिए निकला था, लेकिन देर रात उसका शव रोडवेज वर्कशॉप के पास पटरी पर संदिग्ध हालात में मिला।


प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस के चालक ने शव की सूचना अमेठी स्टेशन अधीक्षक को दी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




चाचा ने जताई हत्या की आशंका
मृतक के चाचा धीरज यादव ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि सुरेश की मां की मौत के बाद पिता दूसरी शादी कर अहमदाबाद में बस गए और फिर लौटे नहीं। सुरेश की परवरिश उन्होंने की थी। धीरज का कहना है कि यह दुर्घटना नहीं, हत्या है। फिलहाल उन्होंने लिखित शिकायत नहीं दी है। सुरेश की मौत से गांव और ननिहाल में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें