फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: इलाज कराने जा रही महिला बाइक की चपेट में आई , मौत

Sat, 11 Apr 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर। कमरौली के उतेलवा मोड़ पर शुक्रवार को सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। बाराबंकी के रामसनेहीघाट क्षेत्र के पूरे भदौरिया मजरे तोरई पिथुरपुर गांव निवासी शांति सिंह (55) बाइक की चपेट में आ गईं। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




आदर्श सिंह के अनुसार वह अपनी मां शांति के साथ जगदीशपुर सीएचसी दवा कराने जा रहे थे। कमरौली के उतेलवा मोड़ पर ऑटो से उतरने के बाद दोनों सड़क पार कर रहे थे। वह आगे चल रहे थे, जबकि उनकी मां पीछे थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।



स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी बाइक सवार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन




बिलखते रहे बेटे-बेटियां, पति गमगीन

शांति सिंह की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। इकलौते बेटे आदर्श का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि वह मां से थोड़ा आगे चल रहे थे और उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह आखिरी साथ होगा। बेटियां दिव्या, सपना, रिंकी और लवली भी बिलखती रहीं। पति अमर बहादुर गहरे सदमे में हैं। मृतका के पिता शीतला प्रसाद सिंह, मां फूलकली और भाई चंद्रभान सिंह का भी रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण और रिश्तेदार परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें