शाहगढ़ (अमेठी)। मुंशीगंज के गढ़ामाफी गांव में धान रोपाई के लिए खेत में पानी भरते समय मंगलवार को जयकला (50) पंपिंग सेट के पट्टे की चपेट में आ गई। गंभीर हालत में परिजन उन्हें रूप से घायल महिला को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद से घर में कोहराम मचा है।
गढ़ामाफी के दुखीराम सरोज के खेत में धान की रोपाई के लिए पंपिंग सेट चला कर पानी भरा जा रहा था। इसी दौरान दुखीराम की पत्नी जयकला (50) पानी पीने के लिए पंपिंग सेट के पास गईं। अचानक वह पंपिंग सेट के पट्टे की चपेट में आ गईं। शोर सुनकर खेत में मौजूद परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने परीक्षण बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
रो-रोकर परिजन बेहाल
मृतका जयकला की मौत के बाद परिवार में मातम छाया है। पुत्र हरिश्चंद्र, जीत कुमार, विक्रम, राजेश और महेश और बेटी मती और वंदना का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना को लेकर शोक की लहर है।