फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, नौ बीघा फसल जली

Fri, 10 Apr 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
फुरसतगंज के जमालपुर रामपुर स्थित पूरे नया गांव में आग से जली फसल।-संवाद
विज्ञापन
फुरसतगंज। जमालपुर रामपुर स्थित पूरे नया गांव के पास बृहस्पतिवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से खेत में अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते करीब नौ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इसमें नौ किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन



लोगों ने पानी और अन्य संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। आग को फैलने से रोकने के लिए आसपास के खेतों की जोताई भी कर दी गई, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। हालांकि जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक समर बहादुर, राम बहादुर यादव, विजय बहादुर यादव, आशीष कुमार, भोला देवी, प्रदीप कुमार, इंसान अली, राम बहादुर सिंह और राजेंद्र कुमार की फसल जल चुकी थी। घटना की सूचना के बाद हल्का लेखपाल आलोक यादव और थाना प्रभारी नंद हौसिला यादव मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय पर न पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला।


पीड़ित किसानों ने बताया कि मेहनत और लागत से तैयार की गई फसल कुछ ही पलों में नष्ट हो गई, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। राम बहादुर सिंह ने कहा कि पूरी तैयार फसल जल जाने से परिवार के सामने संकट आ गया है। वहीं राम बहादुर यादव ने बताया कि इस बार फसल अच्छी थी और कई जरूरी कार्य इसी पर निर्भर थे, लेकिन आग ने सब कुछ बर्बाद कर दिया।
विज्ञापन



लेखपाल आलोक यादव ने बताया कि दो किसानों की आंशिक और सात किसानों की पूरी फसल जल गई है। रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। किसानों ने प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। इस दौरान रामेंद्र सिंह, नरेंद्र, प्रदीप, बब्बन और राम लखन आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें