फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: व्यापारी के घर डंप मिला एक कुंतल बदबूदार खोया, ईद-नवरात्रि में खपाने की थी तैयारी; कराया गया नष्ट

Sat, 29 Mar 2025 11:49 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी में एक व्यापारी के घर पर एक कुंतल बदबूदार खोया डंप मिला। इसे ईद व नवरात्रि में खपाने की तैयारी थी। खाद्य विभाग की टीम ने इसे तालाब में फेंकवाकर नष्ट करा दिया। 
विज्ञापन
व्यापारी के घर डंप मिला एक कुंतल बदबूदार खोया - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमेठी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुकुल बाजार में छापेमारी की। इस दौरान एक कुंतल मिलावटी खोया पकड़ा गया। इसे टीम ने तालाब में फेंकवाकर नष्ट कराया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त राजेश द्विवेदी ने बताया कि सूचना पर शुकुल बाजार के तेतारपुर गांव में टीम पहुंची थी। यहां एक व्यापारी के घर पर खोया डंप मिला। जांच के दौरान खोये की गुणवत्ता खराब मिली। उससे बदबू आ रही थी। 

यह भी पढ़ेंः- UP Weather Today : यूपी में मौसम ने लिया यू-टर्न, सुबह से चल रहीं ठंडी हवाएं, एक दिन पहले थे लू जैसे हालात

सस्ते के चक्कर में बीमारी मोल न लें

इसके बाद टीम ने खोये की सैंपलिंग करते हुए पूरा खोया पास के तालाब में फेंकवा दिया। सहायक आयुक्त ने लोगों से अपील की है कि त्योहारों पर देख-परख कर खरीदारी करें। सस्ती मिठाई के चक्कर में बीमारी मोल न लें।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें