फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गोपाष्टमी पर कस्बे में निकाली शोभायात्रा

Fri, 31 Oct 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जायस। गोपाष्टमी के पावन अवसर पर बृहस्पतिवार को जायस कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। तेज बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था। भक्तगण छाता लेकर शोभायात्रा में शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ जय श्री राम के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण, राम, शिव-पार्वती की आकर्षक झांकियां सजाई गई, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। डीजे की भक्तिमय धुनों पर लोग झूमते नजर आए। शोभायात्रा के आगे घुड़सवारों की टोली तलवार व भाला का प्रदर्शन करते हुए बढ़ रही थी। यह शोभायात्रा अल्ताफगंज बाजार से प्रारंभ होकर बस स्टॉप, वहाबगंज, खरका, कांचना होते हुए पुनः अल्ताफगंज में संपन्न हुई। पूरे मार्ग पर स्थानीय नागरिकों ने श्रद्धालुओं पर फूल बरसाकर स्वागत किया। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई थी।
इस अवसर पर पंडित आशुतोष पांडेय ने बताया कि गोपाष्टमी की कथा के अनुसार गोपालों ने माता यशोदा से गाय चराने की इच्छा जाहिर की। भगवान कृष्ण नंद बाबा के पास गए और कहने लगे कि अब से मैं गाय चराने जाया करूंगां। नंद बाबा ने शांडिल्य ऋषि से गोचारण के लिए शुभ मुहूर्त पूछा तो उन्होंने उसी दिन को सबसे उत्तम मुहूर्त बताया। मान्यता है कि जिस दिन नंद बाबा की आज्ञा पाने के बाद भगवान श्रीकृष्ण ने गौ चारण प्रारंभ किया, वह कार्तिक मास की अष्टमी तिथि थी। इसके बाद से ही गोपाष्टमी पर्व मनाया जाने लगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें