फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हर बच्चे को निपुण बनाने का संकल्प

Tue, 21 Jul 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
मुंशीगंज के एक निजी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में शपथ ग्रहण करते लोग। स्रेत: विभाग
विज्ञापन
अमेठी सिटी। निपुण भारत मिशन के तहत सोमवार को मुंशीगंज स्थित निजी मैरिज हॉल में मंडलीय निपुण संकल्प कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जिले के साथ सुल्तानपुर और अंबेडकरनगर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डायट प्रवक्ता, खंड शिक्षा अधिकारी, स्टेट रिसोर्स पर्सन, एकेडमिक रिसोर्स पर्सन और शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों ने भाग लेकर बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान के लक्ष्यों पर विस्तार से चर्चा की। सभी प्रतिभागियों ने प्रत्येक बच्चे को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान में दक्ष बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन



मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू ने कहा कि प्रत्येक बच्चे की सीखने की क्षमता अलग होती है, इसलिए उसकी रुचि और समझ के अनुरूप शिक्षण पद्धति अपनाना आवश्यक है। उन्होंने प्रशिक्षण से प्राप्त नवाचारों को विद्यालय स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संग्रामपुर की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।


बीएसए संजय तिवारी ने कहा कि निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए गतिविधि आधारित शिक्षण और नियमित शैक्षणिक अनुश्रवण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। राज्य परियोजना कार्यालय के विशेषज्ञ ऐश्वर्य, अंकित श्रीवास्तव और शिवेश ने निपुण भारत मिशन की प्रगति, सत्र 2026-27 की कार्ययोजना, बालवाटिका संचालन, निपुण विद्यालय आकलन, विद्यालय भ्रमण, गुणवत्तापूर्ण मेंटरिंग, डेटा आधारित समीक्षा और निपुण प्लस समेत विभिन्न विषयों पर प्रस्तुतीकरण दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमेश सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें