फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कलेक्ट्रेट में खुलेगा समूह उत्पादों का स्थायी बिक्री केंद्र

Mon, 10 Aug 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को अपने उत्पाद बेचने के लिए अब स्थायी बाजार मिलेगा। कलेक्ट्रेट परिसर में समूह उत्पादों का स्थायी बिक्री केंद्र स्थापित किया जाएगा। यहां जिले के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार उत्पाद एक ही स्थान पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इससे महिलाओं को अपने उत्पादों की नियमित बिक्री का मंच मिलेगा और उनकी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन



बिक्री केंद्र का संचालन चयनित महिला स्वयं सहायता समूह को सौंपा जाएगा। यह समूह अपने उत्पादों के साथ अन्य समूहों के उत्पादों की भी बिक्री करेगा। इससे छोटे समूहों को अलग-अलग बाजार तलाशने की जरूरत नहीं पड़ेगी और बिचौलियों पर निर्भरता भी कम होगी। केंद्र पर हस्तशिल्प, मसाले, अचार, पापड़, खाद्य सामग्री, गृह उपयोगी वस्तुएं समेत स्थानीय स्तर पर तैयार विभिन्न उत्पाद उपलब्ध रहेंगे।

कलेक्ट्रेट में प्रतिदिन बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और आमजन पहुंचते हैं। इसके अलावा शासन स्तर के अधिकारी और दूसरे जिलों से आने वाले आगंतुक भी यहां स्थानीय उत्पाद खरीद सकेंगे। इससे जिले के उत्पादों को नई पहचान मिलने के साथ उनकी मांग बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


डीसी एनआरएलएम प्रवीणा शुक्ला ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों को स्थायी विपणन मंच उपलब्ध कराना है। बिक्री केंद्र शुरू होने से महिलाओं की आय बढ़ेगी, रोजगार के अवसर सृजित होंगे और ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को नई मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें