फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जायस में बनेगा आधुनिक बस अड्डा

Fri, 06 Feb 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जायस कस्बे में बस अड्डा निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जायस कस्बे के हजारों लोगों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए बस अड्डे के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। जिला प्रशासन ने परिवहन निगम को बहादुरपुर ग्राम पंचायत में बस अड्डे के लिए भूमि उपलब्ध करा दी है, जिस पर अब निर्माण शुरू हो सकेगा। यह पहल उन यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी जो वर्षों से बस अड्डे के अभाव में सड़क किनारे बसों का इंतजार करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन



जायस कस्बा रायबरेली, गौरीगंज और सुल्तानपुर जैसे महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ने वाले बांदा-टांडा हाईवे पर स्थित है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री इस मार्ग से सफर करते हैं, लेकिन स्थायी बस अड्डा नहीं होने के कारण उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ता है। तेज धूप, बारिश और ठंड में हाईवे किनारे बसों का इंतजार करना और कई बार बसों के बिना रुके निकल जाने की समस्या आम है।


उन्हें वैकल्पिक और अक्सर महंगे साधनों का सहारा लेना पड़ता है। परिवहन निगम लंबे समय से बस अड्डे के निर्माण के लिए भूमि की मांग कर रहा था। जिलाधिकारी के निर्देश पर तिलोई एसडीएम ने बहादुरपुर गांव में कृषि योग्य बंजर भूमि के 0.446 हेक्टेयर हिस्से को चिह्नित कर परिवहन निगम को उपलब्ध कराई है। इस भूमि का स्वामित्व अब परिवहन निगम के नाम दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन




परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक काशी प्रसाद ने बताया कि जायस बस अड्डे के लिए भूमि मिल गई है। शासन से बजट स्वीकृत होते ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस बस अड्डे का निर्माण कार्य अविलंब शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें